द फॉलोअप डेस्क
बिहार स्थित नवादा जिला से एक महिला जिला जज की आकस्मिक निधन की घटना सामने आई है। जिनका नाम शिल्पी सोनी राज बताया गया है। जानकारी के अनुसार शिल्पी, नवादा में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश थीं। महिला जज की असामयिक निधन से न्यायिक व्यवस्था में शोक की लहर दौड़ गई है। जानकारी के मुताबिक, वो अपने सरकारी आवास पर थीं। जहां, शुक्रवार को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें नवादा के निजी धर्मशिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई।

इस घटना की सूचना मिलते ही नवादा के जिलाधिकारी रवि प्रकाश, पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान सहित सभी वरिष्ठ अधिकारी अस्पताल पहुंचे। मौके पर न्यायालय के सभी अधिवक्ता और कर्मचारी भी मौजूद रहे। बताते चलें कि, शिल्पी सोनी राज छह महीने पहले ही अपना पदभार संभाला था। हालांकि, मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। बहरहाल, जिला प्रशासन द्वारा फॉरेंसिक टीम बुलाया गया और जांच शुरू कर दी गई। उनका शव को पटना में विशेषज्ञों की निगरानी में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, ताकि वास्तविक कारणों का पता लग सके।