logo

BIHAR : 3 बच्चों के साथ कुएं में कूद गई विवाहिता, सदमे में गांव

jamui_well.jpg

जमुई:
बिहार (Bihar) के जमुई से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने अपने 3 बच्चों के साथ कुंए में छलांग लगा दी। घटना में सभी की मौत हो गई। मंगलवार सुबह कुंए से शव निकाला गया। एक साथ कुएं से 4 शव बरामद होने से पूरे गांव में खलबली मच गई। इस घटना की सूचना तत्काकल स्थाानीय पुलिस (Bihar Police) को दी गई। पुलिस ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।

पति कोलकाता में मजदूरी करता है
मृतक महिला की पहचान गादी धनवा के पप्पू यादव की पत्नी बबीता के रूप में हुई है। जिसकी उम्र 35 साल थी। इसके साथ ही उनके 3 बेटे कृष्ण कुमार (उम्र 9 साल), दिलखुश (6 साल) और अंकुश (3 साल) की भी मौत हो गई। वहीं आशंका जताई जा रही है कि घरेलू कलह के कारण महिला अपने तीनो बेटों के साथ कुंए में कूदकर जान दे दी हैं। महिला का पति कोलकाता में मजदूरी करता है। महिला का उनकी सास और ननद से विवाद होता रहता था, जिस कारण अक्सर झगड़े होते थे। बीते कुछ दिन पहले इस झगड़े को खत्म करने के लिए पंचायत भी बैठी थी।

 महिला का ससुराल वालों के साथ अच्छे रिश्ते नहीं थे
फिलहाल इस मामले में अभी तक परिजनों द्वारा कुछ नहीं कहा गया है। न ही पुलिस की तरफ से अभी तक कोई बयान दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में लगी है।