logo

सड़क हादसे में युवक की मौत, गुस्साए लोगों ने यातायात परिचालन किया बंद

ACCIDENT12.jpg

द फॉलोअप डेस्क

पटना के दीघा थाना क्षेत्र में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। बीते मंगलवार रात तेज रफ्तार पिकअप वैन और ऑटो के बीच सीधी टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने आक्रोश में दीघा मुख्य सड़क को ही जाम कर खूब हंगामा मचाया।
मिली जानकारी के अनुसार, बीती रात एक पिकअप वैन और ऑटो में टक्कर हो गई थी। इस घटना में कई लोग घायल हो गये थे। हादसे में एक युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक दीघा के ही रामजीचक इलाके का निवासी था। युवक की मौत की खबर मिलते ही स्थानित लोग आक्रोशित हो गए। इसके बाद दीघा मुख्य सड़क को ही जाम कर दिया। 
घटना की सुचना मिलते ही दीघा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना का जायजा लिया। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और दुर्घटनास्थल पर सुरक्षा व्यवस्था की कमी को लेकर कई सवाल खड़े किये। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लाने का प्रयास कर रही है और जाम हटाने की कोशिश में लगी हुई है। 
 

Tags - bihar news bihar latest news bihar update bihar road accident news road accident patna news patna khabar crime news