logo

महाभारत के 'कर्ण' पंकज धीर का निधन, शो में अपने किरदार से बनाई थी बेमिसाल पहचान

karn.jpg

द फॉलोअप डेस्क
टेलीविजन इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है कि महाभारत शो में कर्ण के किरदार से लोकप्रिय हुए अभिनेता पंकज धीर का आज निधन हो गया। उनका निधन 68 वर्ष की उम्र हो गया है। बताया जा रहा है कि वे कैंसर जैसी बीमारियों से जूझ रहे थे। 

बता दें कि बीआर चोपड़ा के निर्देशन में बने टेलीविजन शो महाभारत में उन्होंने कर्ण का किरदार निभाया था। और उनके किरदार को लोगों ने काफी पसंद भी किया था। जिसके बाद पंकज धीर पूरे सिनेमा और टेलीविजन जगत में विख्यात हो गए थे। 

मिली जानकारी के अनुसार पंकज धीर कैंसर से जूझ रहे थे। वो इससे उबर भी गए थे लेकिन कुछ महीने पहले कैंसर दोबारा शरीर में फैल गया जिसके बाद उन्हें ICU में भर्ती कराना पड़ा था। जहां उनकी बड़ी सर्जरी हुई। लेकिन आज उनके निधन की पुष्टि की गई। 
पंकज धीर को लगातार सेलेब्स और उनके फैंस के द्वारा भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी जा रही है। और सोशल मीडिया के जरिये अपना दुःख प्रकट कर रहे हैं। उनके निधन पर CINTAA ने भी दुख जताया है। बता दें कि वे CINTAA के पूर्व जनरल सेक्रेटरी भी रहे थे। वहीं उनका अंतिम संस्कार मुंबई के विले पर्ले में आज शाम 4।30 बजे किया जाएगा। 

Tags - national news national khabar pankaj dheer news pankaj dheer khabar karn news mahabharat news television industry news