logo

झारखंड : महेंद्र सिंह धोनी करेंगे सिनेमा में एंट्री, साउथ के इस सुपरस्टार के साथ डेब्यू

vijay-dhoni.jpg

रांची :

भारत के पूर्व क्रिकेटर और कप्तान एमएस धोनी ने क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अब सिनेमा की दुनिया में कदम रखने जा रहे है। फिलहाल वह सिर्फ आईपीएल में खेलते हैं, लेकिन अब धोनी अपनी नई पारी के लिए तैयार हैं। खबरों के मुताबिक वह जल्द ही फिल्मी दुनिया में एंट्री करेंगे।

बतौर प्रोड्यूसर नए करियर की शुरुआत
रिपोर्ट्स के मुताबिक़ धोनी का फिल्मी डेब्यू बतौर प्रोड्यूसर होगा और इसकी शुरुआत वह साउथ इंडस्ट्री के स्टार विजय थालापथी के साथ कर सकते हैं। गौरतलब है कि धोनी 2008 से आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स के साथ जुड़े हैं, यही कारण है कि उनका साउथ से लगाव भी काफी ज्यादा है। उन्हें वहां ‘थाला’ यानी बड़े भाई के रूप में माना जाता है। हाल ही में उनका प्रोडक्शन हाउस भी लॉन्च किया गया था जिसमें एक एनिमेशन सीरीज भी बनी थी। तमिलनाडु में धोनी काफी पॉपुलर हैं। यही कारण है कि अब वह अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साउथ से करना चाहते हैं। खबरों के अनुसार धोनी इस फिल्म में अल्पवधि (कैमियो रोल) के लिए नज़र भी आ सकते हैं।