logo

मनोरंजन : पहली सोमवारी पर रवि भूषण दुबे ने गाया भोलेनाथ से जुड़ा नागपुरी गीत, वीडियो एल्बम भी जारी 

ravi.jpg

रांचीः
आज सावन के प्रथम सोमवारी के पावन अवसर पर देवाधिदेव महादेव भगवान भोलेनाथ पर आधारित एक सुंदर नागपुरी गीत का वीडियो एल्बम जारी किया गया है। यह गीत यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया। गीत के बोल हैं हर हर महादेव के करथी नमन। गीत में आपको भोलेनाथ के प्रति भक्त की आस्था और भक्ति देखने को मिलेगी। अपनी बेमिसाल आवाज से रवि भूषण दुबे ने इस गीत को सजाया है। 


पहले भी गा चुके हैं कई गाने 
इसमें गीतकार भी रवि भूषण दुबे ही हैं। संगीतकार हेमंत कुजुर हैं। वीडियो चंदन मिश्रा के द्वारा बनाया गया है।  बता दें कि इससे पहले भी  रथयात्रा के पावन अवसर पर भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और महंगाई पर आधारित एक नागपुरी गीत रवि भूषण दुबे ने गया था। उस गीत की खासियत यह थी कि इसमें जाति, धर्म संप्रदाय से ऊपर उठकर गाने में राष्ट्र कल्याण की बात कही गई थी। साथ ही वर्तमान समय में व्याप्त भीण महंगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार का भी उल्लेख है।