logo

आमिर खान का नया एक्सपेरिमेंट सफल, YouTube मॉडल से ‘सितारे जमीन पर’ को मिला 20 गुना ज्यादा बिजनेस

AMIR00.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान एक बार फिर अपने हटकर फैसले से चर्चा में हैं। उन्होंने अपनी फिल्म सितारे जमीन पर को लेकर ऐसा कदम उठाया, जिसकी किसी ने उम्मीद नहीं की थी। थिएटर रिलीज के सिर्फ छह हफ्ते बाद आमिर ने फिल्म को किसी बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने के बजाय यूट्यूब के पे-पर-व्यू मॉडल पर उपलब्ध कराया। दर्शकों को फिल्म देखने के लिए 100 रुपये का भुगतान करना पड़ा और अब आमिर ने खुद खुलासा किया है कि इस प्रयोग से फिल्म को 20 गुना ज्यादा बिजनेस मिला है।


इंडस्ट्री के लिए उठाया रिस्क
आमिर का कहना है कि उन्होंने यह फैसला सिर्फ कमाई के लिए नहीं, बल्कि पूरी फिल्म इंडस्ट्री की भलाई के लिए लिया था। कोरोना के बाद से थिएटर बिजनेस बुरी तरह प्रभावित हुआ है और जल्दी ओटीटी रिलीज से फिल्मों का स्क्रीन टाइम कम हो जाता है। इसी वजह से उन्होंने यह नया रास्ता चुना। हालांकि अब आमिर का मानना है कि वह ओटीटी से परहेज नहीं करते और स्ट्रीमिंग डील के लिए भी तैयार हैं।


125 करोड़ की डील को ठुकराया
दिलचस्प बात यह है कि सितारे जमीन पर के लिए उन्हें करीब 125 करोड़ रुपये की ओटीटी डील ऑफर हुई थी, लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया और रिस्क खुद उठाया। आमिर का मानना है कि यूट्यूब की पहुंच कहीं ज्यादा है—रोजाना 50 से 60 करोड़ लोग इस प्लेटफॉर्म से जुड़ते हैं, जबकि ओटीटी प्लेटफॉर्म की पहुंच सीमित है। यही वजह थी कि उन्होंने यूट्यूब मॉडल अपनाया।
आमिर ने यह भी कहा कि पे-पर-व्यू का आइडिया उनके पास काफी पहले से था, लेकिन अब UPI और इंटरनेट के विस्तार से यह और आसान हो गया है। उनका विश्वास है कि आने वाले समय में यह मॉडल फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक नया विकल्प बन सकता है। फिलहाल आमिर इस एक्सपेरिमेंट से मिली सफलता और शानदार कमाई का मजा ले रहे हैं।


 

Tags - Nationa। News Nationa। News Update Nationa। News।ive Country