द फॉलोअप डेस्क
राजपाल यादव कुछ दिन पहले ही 9 करोड़ के चेक बाउंस मामले में खुद को सरेंडर किया था। गौरतलब है कि, चेक बाउंस मामले में दोषी ठहराए जाने के संबंध में दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा बार-बार कोर्ट बुलाये जाने पर जब राजपाल यादव उपस्थित नहीं हो रहे थे। जिसके बाद दिल्ली हाई कोर्ट ने समय सीमा बढ़ाने से इनकार करते हुए उनको आत्मसमर्पण करने को कहा था। बताते चलें कि, कोर्ट के आदेश को मानते हुए राजपाल यादव ने गुरुवार शाम करीब 4 बजे जेल अधिकारियों के समक्ष तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण किया था। हालांकि, सरेंडर करने से पहले राजपाल यादव के वकील ने अदालत को बताया था कि अभिनेता ने 50 लाख रुपये की राशि का इंतजाम कर लिया है और साथ ही भुगतान करने के लिए एक सप्ताह का समय भी मांगा था।
.jpeg)
लेकिन, न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा की बेंच ने राजपाल यादव को सरेंडर के लिए समय बढ़ाने के आवेदन को यह कहते हुए खारिज कर दिया था, कि उन्हें राहत देने का कोई आधार नहीं है। हालांकि, अब इसमें एक नया ट्विस्ट आ गया है। बताते चलें कि, राजपाल यादव के लिए तेज प्रताप यादव, मसीहा बनकर सामने आए हैं। तेज प्रताप यादव ने राजपाल यादव को इस मुसीबत से बाहर निकालने को लेकर ट्विटर पर एक पोस्ट किया। जिसमें उन्होंने राजपाल यादव को आर्थिक मदद करने की घोषणा की है।

बताते चलें कि, तेज प्रताप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सहायता राशि के रूप में 11 लाख रूपये देने की बात कही है। गौरतलब है कि, तेज प्रताप ने राजपाल यादव को अपना बड़ा भाई बताते हुए कहा कि, इस अत्यंत कठिन घड़ी में, मैं और मेरा पूरा JJD यानि जन शक्ति जनता दल परिवार, राजपाल और उनके परिवार के साथ पूरी संवेदना और मजबूती के साथ खड़ा है।