logo

क्रीएटिविटी : पहली बार नागपुरी म्यूजिक अलबम में VFX का किया गया प्रयोग, 2 महीने से ज्यादा लगा वक्त 

vfx.jpg

रांची: 
इनदिनों युवाओं का नागपुरी फिल्म और अलबम की तरफ इंट्रेस्ट काफी बढ़ा है। अब फिल्म या अलबम बनाते वक्त मेकर्स इस बात का पूरा ध्यान रख रहे हैं कि इसमें क्या नयापन लाया जाए। इसी क्रम में रांची के युवाओं ने नागपुरी अलबम में पहली बार वीएफएक्स (VFX ) का प्रयोग किया है। बदरी नाम के इस म्यूजिक अलबम को हाल ही में ‘ट्राइब म्यूजिक’ यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। मेकर्स का कहना है कि गाने को बनाने में लगभग दो महीने का वक्त लगा, जिसमें एक महीने से अधिक समय केवल वीएफएक्स (VFX ) में लगा है। इस प्रक्रिया में दर्जनों लोग कई सारे कंप्यूटर पर लगातार काम करते रहे, तब जा कर वीएफएक्स का काम संभव हो पाया है। बताया गया यह बेहद पेचीदा काम है और कई तरह की सोफ्टवेयर की मदद से इसे किया जाता है। 


इन कलाकारों ने किया है काम 
म्यूजिक अलबम के निर्माता के अंबर मिंज, गायक आदर्श गुप्ता, रैपर डी कोका और निर्देशक आनंद स्टीफन होरो हैं। गीत सुनील उरांव व डी कोका ने लिखा है और म्यूजिक हीरोलेतु का है। अलबम को बनाने में इशांक, विपिन, दीपक, निखिल और रित्विक आदि का अहम योगदान रहा है। कलाकार के रूप में आनंद, डीकोका, दर्श, हीरोलेतु, दीपा, मानशु, शालिनी, अपूर्वा, सुरभि, शाक्षी, प्रियांशु, करन, रोहित, अर्जुन, साहिल औऱ आदित्य शामिल थे। वीएफएक्स का श्रेय अंकित, आर्यन, आनंद, सोनिया, रित्विक, विजय और सदानंद को जाता है।