logo

मनोरंजन : विराट ने अनुष्का को कुछ इस तरह किया बर्थडे विश, आप भी कहेंगे वाह! वाह!

anushkaa.jpg

मुंबईः
देश के मशहूर क्रिकेटर और उनकी बीवी अनुष्का शर्मा की जोड़ी तो आज हर किसी के दिलों पर राज़ कर रही है। आए दिन दोनों अपने प्यारे-प्यारे पोस्ट से लोगों का दिल जीत ही लेते है। कुछ वैसा ही हुआ कल जब 1 मई को अनुष्का शर्मा ने अपना 34वां जन्मदिन मनाया। उनके जन्मदिन पर उनके फैंस, फ्रेंड्स और फैमिली ने उन्हें खूब सारी बधाईयां दी। इसी बीच विराट कोहली ने भी एक पोस्ट शेयर किया।


प्यार से भरा था पोस्ट-
विराट कोहली ने अपने सोशल मीडिया के ज़रिये अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के लिए एक बेहद ही क्यूट पोस्ट किया है। उन्होने 2 फोटोज़ के साथ एक बड़ा ही प्यारा कैप्शन भी लिखा है। उन्होने पोस्ट पर लिखा है की -"भगवान का शुक्र है कि आप पैदा हुईं। मुझे नहीं पता कि मैं तुम्हारे बिना क्या करूंगा। आप वास्तव में अंदर से सुंदर हैं। अनुष्का के आस-पास के सबसे प्यारे लोगों के साथ शानदार दोपहर बिताई।" उनकी शेयर की गई एक तस्वीर में विराट और अनुष्का नज़र आ रहे है, वहीं दूसरी तस्वीर में दोनों के साथ RCB के कुछ मेंबर्स और कुछ दोस्त नज़र आ रहे हैं। फोटो में दोनों बेहद ही प्यारे दिख रहे है।


अनुष्का ने भी पोस्ट की जन्मदिन से जुड़ी तस्वीर-
वहीं दूसरी तरफ़ अनुष्का ने भी अपने जन्मदिन का पोस्ट शेयर किया। पोस्ट में उन्होने अपने जन्मदिन की कुछ तस्वीरें डाली और लिखा- , "मैं खुश, अधिक प्यार, अधिक समझ, खुद को कम गंभीरता से लेना, अधिक सुनना, कम में खुशी ढूंढना, बेहतर जाने में सक्षम, खुद को, दूसरों को और परिस्थितियों को अधिक स्वीकार करना, अधिक सुंदर महसूस करना, भावनाओं को व्यक्त करना महसूस करती हूं।" उन्होने आगे यह भी लिखा "अधिक आसानी से, दूसरों के ऊपर अपनी राय को महत्व देना, यह पुराना व्यवसाय बहुत अच्छा चल रहा है! हर किसी को इसे आजमाना चाहिए। सभी शुभकामनाओं और प्यार के लिए धन्यवाद जो आपने मुझे भेजा है। मैं बहुत आभारी हूं। पीएस- मैंने मेरे जन्मदिन केक का सबसे बड़ा टुकड़ा खा लिया। जैसा होना चाहिए।" पोस्ट की गई एक तस्वीर में अनुष्का केक खाते नज़र आ रही है वहीं दूसरी तस्वीर उनके जन्मदिन के केक की है। तस्वीर में अनुष्का ने एक सफेद रंग की ड्रेस पहन रखी है।