logo

सोनाक्षी सिन्हा के पति कौन हैं? क्या सचमुच जहीर को सलमान ने गोद में खेलाया है

salman_zaheer.jpg

द फॉलोअप डेस्क
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल एक-दूजे के हो गए हैं। दोनों ने रविवार को रजिस्टर्ड मैरिज किया। इन दोनों को मिलाने में सलमान खान का बहुत बड़ा हाथ है। दरअसल,सलमान खान जहीर के पिता के पुराने दोस्त हैं। जहीर को सलमान बचपन से जानते हैं। भाईजान ने उन्हें गोद में खेलाया है। कहा जाता है कि इसी नाते 'भाईजान' ने जहीर इकबाल को बॉलीवुड में लॉन्च भी किया था। खबरों की मानें तो सलमान खान और जहीर इकबाल के पिता इकबाल रतनसी  80 के दशक से एक दूसरे को जानते हैं। साल 2018 में सलमान खान ने खुद ट्वीट कर इकबाल रतनसी को अपना पर्सनल बैंक बताया था। 


सलमान ने जहीर को गोद में खेलाया 
जहीर इकबाल का जन्म 10 दिसंबर, 1988 में मुंबई में हुआ है। सलमान ने जहीर को गोद में खेलाया है। जहीर की बचपन की तस्वीर जिसमें सलमान उनके साथ हैं,वह सोशल मीडिया पर बेहद वायरल भी है। बता दें कि जहीर इकबाल ने साल 2019 में 'नोटबुक' से डेब्यू किया था। सोनाक्षी और जहीर की मुलाकात भी सलमान के पार्टी में ही हुई थी। इसके साथ ही दोनों ने अपने कपल होने की बात सलमान की बहन अर्पिता के ईद पार्टी में सर्वजनिक की थी। बता दें कि जहीर अमीर परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता, इकबाल रतनसी, एक जौहरी और व्यवसायी दोनों हैं। उनकी मां गृहिणी हैं। उनकी बहन सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट के रूप में काम करती हैं, और उनका छोटा भाई एक कंप्यूटर इंजीनियर है।


इकबाल रतनसी का सलमान खान से कनेक्शन
इकबाल रतनसी का सलमान खान से भी गहरा कनेक्शन है। जहीर इकबाल के पिता इकबाल ने सलमान की बहुत मदद की थी। सलमान की जिंदगी में जब भी उतार-चढ़ाव आए तो उन्होंने पूरा साथ दिया था। 1980 में सलमान खान ने इकबाल से आर्थिक मदद भी ली थी। इस बात का खुलासा खुद सलमान खान ने किया था। सलमान ने पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी थी। सलमान ने बताया कि इकबाल ने सलमान ने लोन लिया था, जो उन्होंने आजतक नहीं लौटाया। सलमान ने आगे लिखा था कि थैंक गॉड इकबाल ने मेरे इस लोन पर इंट्रस्ट नहीं मांगा। 


 

Tags - Sonakshi SinhaZaheer Iqbalsalman khan Iqbal Ratansi