रांची में रामनवमी और चैती दुर्गा पूजा को लेकर उल्लास चरम पर है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और भव्य शोभायात्रा को देखते हुए रांची पुलिस ने यातायात व्यवस्था में व्यापक बदलाव किया है। 26 मार्च की शाम से लेकर 28 मार्च की रात तक शहर के मुख्य मार्गों पर सामान्य वाहनों का परिचालन पूरी तरह से वर्जित रहेगा।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश जारी किया है कि सभी भारी वाहन रिंग रोड से होकर कहीं भी जा सकेंगे। शहर के भीतर ऑटो,टोटो और सभी निजी वाहनों के लिए भी रूट तय कर दिए गए हैं।