logo

CM हेमंत व्यस्त दिनचर्या से समय निकालकर जोन्हा फॉल पहुंचे, बिताया हैप्पी फैमिली टाइम

IMG-20260628-WA0000.jpg

रांची
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी व्यस्त दिनचर्या से समय निकालकर परिवार के साथ थोड़ा क्वालिटी टाइम बिताया। मुख्यमंत्री, पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन के साथ जोन्हा फॉल पहुंचे और प्राकृतिक नजारों का लुत्फ उठाया। उन्होंने राज्य की प्राकृतिक सुंदरता को बढ़ावा देने के लिए जोन्हा फॉल का दौरा किया। इस हरे-भरे जलप्रपात के बीच उन्होंने कुछ पल बिताए और स्थानीय लोगों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट में जोन्हा फॉल की हरी-भरी वादियों के बीच कुछ पल बिताने का अवसर मिला। वहां फलों का आनंद लिया और स्थानीय लोगों से बातचीत भी हुई। उन्होंने कहा कि प्रकृति की गोद में बहती निर्मल जलधारा, घने जंगलों की हरियाली और पहाड़ों का शांत सौंदर्य झारखंड को प्रकृति का अनुपम उपहार बनाता है।


खुद गाड़ी चलाकर जोन्हा फॉल पहुंचे मुख्यमंत्री
ऊपर दिए गए वीडियो  में झारखंड की लोकगीत का आनंद लेते हुए मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर जोन्हा फॉल का एक बेहद खूबसूरत वीडियो साझा किया। इस वीडियो में वे खुद गाड़ी चलाते हुए हरे-भरे जंगलों, पहाड़ियों और झरने की ओर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में उन्होंने झारखंड की प्राकृतिक सुंदरता की तारीफ करते हुए कहा, "यह है हमारा झारखंड! आप लोगों को कैसा लग रहा है? ये जंगल, ये झाड़ियां और ये वादियां..."। एक पारंपरिक झारखंडी गीत की धुन के साथ शेयर किए गए इस वीडियो में राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक और प्राकृतिक सुंदरता का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है, जिसे आप नीचे दी गई पोस्ट में देख सकते हैं।
 

 

Tags - Hemant Soren Jonha Falls Jharkhand Tourism Ranchi News Breaking News