logo

प्रतिदिन 500 की जगह होमगार्ड जवानों को अब मिलेंगे 1088 रुपये, सीएम हेमंत ने जन्मदिन पर दी सौगात

hemants.JPG

रांची : अपने 49 वें जन्मदिन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के होमगार्ड जवानों को तोहफा दिया है। सीएम हेमंत ने अपने 49वें जन्मदिन पर ऐलान किया है कि होमगार्ड जवानों को प्रतिदिन 1088 रुपये बतौर पारिश्रमिक दिया जायेगा। झारखंड की विधि-व्यवस्था संभालने के लिए 3,527 होमगार्ड जवान तैनात हैं। अब तक उनको 500 रुपये प्रतिदिन की दर से पारिश्रमिक दिया जाता था। पर अब उनको पुलिस के जवानों के समक्षक ही पारिश्रमिक मिलेगा। गौरतलब है कि होमगार्ड के जवान लंबे समय से दैनिक पारिश्रमिक में बढ़ोत्तरी करने की मांग कर रहे थे। अब उनकी मांग पूरी हो गई है। पारिश्रमिक में बढ़ोत्तरी पर होमगार्ड जवानों ने खुशी जतायी है और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति आभार प्रकट किया है।

Tags - jharkhand homgaurdhomegaurdhemant soren