logo

JSSC की परीक्षा अब दो चरणों में होगी, कैबिनेट ने लिया निर्णय

hemantnew6.jpg

द फॉलोअप डेस्क

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अध्यक्षता में झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में हो रही झारखंड कैबिनेट की बैठक समाप्त हो चुकी है। इस बैठक में कुल 26 प्रस्तावों पर मुहर लगी है। इसमें:

  • झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) अब स्नातक स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा दो चरणों में आयोजित करेगा। पहले 2021 में यह निर्णय लिया गया था कि यदि आवेदन 50,000 से कम होंगे तो परीक्षा एक ही चरण में ली जाएगी, लेकिन अब यह प्रक्रिया दो चरणों में होगी। इसके अलावा, राज्य सरकार ने सिपाही से लेकर जीपी स्तर तक के कर्मियों को सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक देने का निर्णय लिया है। पहले यह पदक केवल पुलिस पदाधिकारियों को दिए जाते थे। विशिष्ट सेवा पदकों की संख्या 10 से बढ़ाकर 21 और पुलिस पदकों की संख्या 31 से बढ़ाकर 60 कर दी गई है। यह सभी निर्णय आज राज्य कैबिनेट की बैठक में लिए गए।
  • कैबिनेट बैठक में झारखंड राज्य चिकित्सा परिषद संशोधन नियमावली को भी मंजूरी दी गई, जिसमें विभिन्न शुल्कों का पुनः निर्धारण किया गया है। अब पंजीकरण शुल्क ₹1000 की जगह ₹2000 होगा और नवीकरण शुल्क ₹1000 निर्धारित किया गया है। रांची में फोरलेन सड़क निर्माण को भी स्वीकृति दी गई है। शहीद मैदान से विवेकानंद स्कूल होते हुए रिंग रोड तक करीब 8 किलोमीटर फोरलेन सड़क बनेगी, जिस पर 301 करोड़ रुपये खर्च होंगे। वहीं, अरगोड़ा चौक से पुनदाग होकर रिंग रोड तक 6.17 किलोमीटर सड़क बनाई जाएगी, जिस पर 141 करोड़ रुपये व्यय होंगे।
  • सचिवालय के प्रशाखा पदाधिकारी संवर्ग के अधिकारियों को हर महीने ₹500 मोबाइल रिचार्ज भत्ता और ₹25,000 मोबाइल खरीदने के लिए दिए जाएंगे।


 

Tags - Jharkhand cabinet meeting Jharkhand cabinet meeting over Today Jharkhand cabinet meeting latest Jharkhand cabinet Meeting News Jharkhand cabinet Updates latest News latest updates latest news Latest Updates Jharkhand cabinet Updates in Hindi lat