द फॉलोअप डेस्क
रांची JSCA स्टेडियम में हो रहे वनडे मैच में कोहली ने जबरदस्त शतक लगाया है। उन्होंने 102 गेंदों पर 103 रन बनाकर अपना शतक पूरा किया। विराट कोहली ने अपने करियर में वनडे क्रिकेट का 52वां शतक लगाया है। वहीं ओवरऑल इंटरनेशनल क्रिकेट में यह उनका 83वां शतक है। .jpg)
उन्होंने शतक पूरा करते ही सचिन तेंदुलकर का घर में खेलते हुए सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने का विश्व रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। सचिन तेंदुलकर ने 58 बार ऐसा किया था, वहीं कोहली ने शतक पूरा करते हुए 59वीं बार घरेलू वनडे में 50+ स्कोर बना लिया है।.jpeg)
वहीं क्रिकेट के किसी एक फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। सचिन ने टेस्ट क्रिकेट के फॉर्मेट में 51 शतक लगाए थे। मैच की इस पारी में वह शुरू से ही अटैकिंग अप्रोच के साथ खेलते दिखे। रोहित शर्मा और विराट कोहली ने मिलकर 136 रन की साझेदारी भी की थी।