द फॉलोअप डेस्क
फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा रांची रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में दो व्हीलचेयर प्रदान किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में श्री जीण माता प्रचार समिति के द्वारा रेलवे को तीन व्हील चेयर प्रदान किया गया। इस अवसर पर चैंबर महासचिव आदित्य मल्होत्रा, कार्यकारिणी सदस्य अमित शर्मा, श्री जीण माता प्रचार समिति के सचिव नारायण विजयवर्गीय, विकास झाझरिया, मारवाड़ी युवा मंच के कई सदस्य और रांची रेलवे स्टेशन के अधिकारीगण उपस्थित थे।
यह जानकारी महासचिव आदित्य मल्होत्रा ने देते हुए कहा कि समाज सेवा के क्षेत्र में झारखंड चैंबर सदैव प्रयासरत रहा है। चेंबर द्वारा प्रदान किए गए व्हीलचेयर से रांची रेलवे स्टेशन पर आने जानेवाले सीनियर सिटीजन व दिव्यांजनों को काफी सुविधा मिलेगी।