logo

3 माह की गर्भवती पत्नी को घुमाने ले गया, फिर खाई में धकेला; 5 साल बाद पति से ऐसे लिया बदला

china_ditch.jpg

द फॉलोअप डेस्क
चीन की एक महिला को उसका पति थाईलैंड घुमाने ले गया। यहां उसने अपनी पत्नी को खाई में धक्का दे दिया। उस वक्त उसकी पत्नी 3 माह की गर्भवती थी। आरोपी पति को लगा कि उसकी पत्नी मर गई लेकिन अब 5 साल बाद महिला लौट आई है। इतना ही महिला ने अपने पति को उसके गुनाहों की सजा भी दी। इस महिला का नाम वांग नुआनुआन है। 


पति को कराया जेल
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के अनुसार महिला ने बताया कि साल 2019 में वह अपने पति के साथ थाईलैंड छुट्टियां मनाने गई थी। उस वक्त महिला 3 माह की गर्भवती थी। महिला अपने पति के साथ काफी खुश थी। लेकिन उसके पति ने उसे 34 मीटर गहरे खाई में धक्का दे दिया। महिला के अनुसार वह बच तो गई लेकिन उसकी 17 हड्डियां टूट गई। उसका बच्चा मर गया। महिला ने बताया कि कई ऑपरेशन के बाद वह अपने कदमों पर खड़ी हो सकी। महिला ने पति के खिलाफ केस फाइल कर दी। थाईलैंड की अदालत ने बीते साल जून महीने में 33 साल, 4 महीने की सजा सुनाई है। मामले की तीसरी सुनवाई के बाद ही फैसला आ गया. वांग का कहना है कि यू उसे मारकर उसकी सारी संपत्ति उसका पति हड़पना चाहना था। ताकि वह अपने सट्टेबाजी में के कर्ज को चुका सके। 


रेस्क्यू टीम के लोगों को शुक्रिया कहा
महिला ने आगे कहा कि उसने इस सदमे से उभरने में काफी समय लग गया। वो 20 अप्रैल को दोबारा थाईलैंड आई और उसी जगह पर गई जहां से उसे धक्का दिया गया था।  उसने रेस्क्यू टीम के लोगों को शुक्रिया कहा। साथ ही उसने पुलिस स्टेशन जाकर उन पुलिस कर्मियों को भी शुक्रिया कहा, जिन्होंने उसके केस की जांच की थी। उन्होंने वांग के यहां आने पर उसे सम्मान दिया। महिला ने इस बाबत अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट पर किया। उसने लिखा कि यहां लौटकर मुझे एहसास हुआ कि मैं किसी चमत्कार के कारण नहीं, बल्कि इसलिए जीवित रह सकी क्योंकि कई लोगों ने मेरी मदद करने की पूरी कोशिश की थी।

Tags - international newschina newscrime news