logo

अफगानिस्तान : पश्चिमी काबुल में 2 स्कूलों में शक्तिशाली बम धमाका, 6 लोगों की मौत...दर्जनों गंभीर रूप से घायल

bombblast.jpg

डेस्क: 

अफगानिस्तान में बम धमाके में 6 लोगों की मौत हो गई। दर्जन भर से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के मुताबिक अफगानिस्तान के पश्चिमी काबुल अंतर्गत एक स्कूल परिसर में सिलसिलेवार ढंग से 2 धमाके हुए। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि एक के बाद एक 2 धमाकों की वजह से पूरा इलाका थर्रा उठा। धूल औऱ धुएं का गुब्बार छंटा तो हर तरफ खून बिखरा था। 

 

2 स्कूल परिसरों में हुआ सिलसिलेवार धमाका
बताया जाता है कि पहला धमाका पश्चिमी काबुल के मुमताज स्कूल परिसर में हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि धमाके में बड़ी संख्या में लोग घायल हो गए। वहीं दूसरा धमाका दस्त-ए-बार्ची जिला स्थित एक स्कूल परिसर में हुआ। धमाकों में 6 लोगों की तत्काल मौत हो गई। दर्जनों लोग घायल हैं जिन्हें पास के अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। 
अफगानिस्तान में तालिबान का शासन स्थापित
गौरतलब है कि कुछ महीने पहले भी अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के एक मस्जिद में जुम्मे की नमाज के वक्त शक्तिशाली धमाका हुआ था। उस घटना में भी बहुत लोगों की जान गई थी। दर्जनों लोग घायल हो गये थे। बता दें कि सितंबर 2021 में यहां तकरीबन 20 साल बाद दोबारा तालिबान की वापसी हो गई थी। यहां अमेरिका समर्थित चुनी हुई लोकतांत्रिक सत्ता को हटाकर तालिबानियों ने शासन स्थापित कर लिया। तालिबान के शासन से वैश्विक आतंकवाद में इजाफा होने की आशंका है।