logo

गैंगस्टर दाउद इब्राहिम की संपत्तियां नीलाम करेगी महाराष्ट्र की BJP सरकार, इस लगेगी बोली

DAUD.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

गैंगस्टर दाउद इब्राहिम की संपत्तियों को महाराष्ट्र की BJP सरकार ने नीलाम करने का फैसला किया है। दाउद की रत्नागिरी और मुंबई की संपत्तियों को नीलाम करने का निर्णय हुआ है। मुंबई में दाउद के चार बंगले हैं। वहीं, रत्नागिरी में गैंगस्टर का एक मैंगो प्लांटेशन फर्म है। खबर है कि इन संपत्तियों पर दाउद के परिजनों का कब्जा है। राज्य की BJP सरकार ने कहा है कि दाउद की संपत्तियों की नीलामी फॉरेन एक्सचेंज मैनिपुलेटर्स अधिनियम के तहत की जायेगी। इसके लिए अगले साल 5 जनवरी को बोली लगेगी। 

मौत की उड़ चुकी है अफवाह 

कुछ दिनों पहले खबर आयी थी कि दाउद इब्राहिम की मौत हो गयी है। कहा गया था कि दाउद को किसी ने खाने में जहर मिलाकर दे दिया था। उनकी मौत की खबर पाकिस्तान के एक निजी अस्पताल के हवाले से आयी थी। लेकिन बाद में दाउद के परिजनों ने इस खबर को अफवाह बताया था। हालांकि इस बारे में अब तक पाकिस्तान सरकार की ओऱ से कोई बयान नहीं आया है। दाउद की मौत की खबर को मुंबई में रहने वाले उनके परिजनों ने भी गलत बताया था। 

पाकिस्तान करता रहा है इनकार 

कई मीडिया रपट के अनुसार गैंगस्टर दाउद इब्राहिम इन दिनों पाकिस्तान में छिपा हुआ है। लेकिन पाक सरकार इस बात से इनकार करती रही है। मौत की खबर पर पाकिस्तान ने कहा है कि जब दाउद पाकिस्तान है ही नहीं, तो उसके पाकिस्तान के निजी अस्पताल में मौत को कैसे सही माना जा सकता है। बता दें कि खबरों में दाउद के करांची के निजी अस्पताल में एडमिट होने की बात कही गयी थी। पाकिस्तान सरकार ने अधिकारिक तौर पर इस खबर से इनकार किया है।