logo

चांद से महज 25 किमी दूर है चंद्रयान-3, इसरो ने जारी की नई तस्वीर

moon2.jpg

द फॉलोअप डेस्कः

चंद्रयान 3 ने चंद्रमा की सतह पर सुरक्षित लैंडिंग से पहले एक और तस्वीर भेजी है। इसरो ने चंद्रमा की नई तस्वीर शेयर करते हुए यह जानकारी दी है। भारत का मून मिशन चंद्रयान 3 इतिहास रचने से महज कुछ ही कदम दूर है। कुछ दिन में यह चांद की जमीन पर उतरेगा। चंद्रयान 3 मिशन का लैंडर मॉड्यूल चांद की सतह से महज 25 किलोमीटर की दूरी पर चांद के चक्कर लगा रहा है। इसरो ने ट्वीट कर बताया कि चंद्रयान-3 का दूसरा और अंतिम डीबूस्टिंग मनूवर सफलतापूर्वक हो चुका है और अब 23 अगस्त का इंतजार है, जब चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग के साथ ही भारत इतिहास रच देगा और ऐसा करने वाला दुनिया का चौथा देश बन जाएगा। अभी तक अमेरिका, रूस और चीन ने ही चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने में सफलता हासिल की है। इसरो की ओर से chandrayaan-3 की सॉफ्ट लैंडिंग की तैयारी जारी है चंद्रयान कलैंडर मॉड्यूल प्रानेदन मॉड्यूल अलग हो गए हैं। लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान से लैस लैंडर मॉड्यूल अब कक्षा में और नीचे आने के लिए तैयार है। जिससे यह चंद्रमा की सतह के और करीब पहुंच जाएगा। इधर विक्रम लैंडर को यान से अलग करने के बाद अब प्रोपल्शन मॉड्यूल लंबे समय तक चांद के चारों ओर परिक्रमा करेगा और लैंडर से मिले सिग्नल इसरो को भेजता रहेगा।

23 अगस्त को चंद्रयान 3 अच्छी लैंडिंग करेगा: पीके घोष

चंद्रयान 3 मिशन और रूसी लूना-25 क्रैश पर अंतरिक्ष रणनीतिकार पीके घोष ने कहा कि मुझे लगता है कि 23 अगस्त को चंद्रयान 3 अच्छी लैंडिंग करेगा। रूस के लूना-25 का क्रैश होना एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। करीब 47 साल बाद रूस ने लूना-25 को चंद्रमा पर भेजा था। इससे पता चलता है कि आपको अंतरिक्ष अन्वेषण में कभी भी कुछ भी हल्के में नहीं लेना चाहिए। चंद्रयान-3 चंद्रमा की निकटतम कक्षा से केवल 25 किमी दूर है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N