logo

France : ह्यूमन ट्रैफिकिंग के आरोप में 25 भारतीयों को एयरपोर्ट पर रोका, मुंबई लौटे इतने लोग 

FRANCE.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

ह्यूमन ट्रैफिकिंग (human trafficking) के आरोप में फ्रांस मे 25 भारतीयों को एयरपोर्ट पर रोक कर रखा गया है। इसमें 2 बच्चे भी शामिल हैं। इनसे 2 दिन से पूछताछ की जा रही है। मिली खबरों के अनुसार एयरक्राफ्ट एयरबेस के विमान ने निकारगुआ से फ्रांस के लिए उड़ान भरी थी। इसमें सवार अधिकतर लोग भारतीय नागरिक थे। फ्रांस सरकार को खुफिया जानकारी मिली थी कि विमान में मानव तस्करी के शिकार कुछ लोगों को फ्रांस लाया जा रहा है। उनको यहां से किसी और मुल्क में भेजने की तैयारी है। इसके बाद फ्रांस अथिरिटी सक्रिय हुई औऱ एयरपोर्ट पर विमान को रोक लिया गया। 


27 यात्रियों को भारत भेजा गया 

निकारगुआ से उड़ान भरनेवाले इस विमान में लगभग 300 यात्री सवार थे। इनमें से 200 से अधिक यात्री किसी न किसी रूप से भारत से संबंध रखने वाले थे। हालांकि इनमें से अधिकतर लोग मजदूर और मैकेनिक टाइप के हैं। इनमें से 27 यात्रियों को इसी विमान से वापस भारत भेज दिया गया है। विमान मंगलवार को सुबह मुंबई एयरोपोर्ट पर उतरा। विमान में सवार बाकी 25 भारतीय यात्रियों से फ्रांस के अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं। इनसे कब तक पूछताछ की जायेगी, इस बारे में फ्रांस सरकार की ओऱ से कुछ नहीं बताया गया है।   


 फ्रांस ने इसलिए रोका विमान को 

फ्रांस में स्थित भारतीय दूतावास ने भी इस संबंध में जानकारी दी है। अधिकारियों ने कहा है कि मानव तस्करी की खबर मिलने के बाद फ्रांस के वेट्री एयरपोर्ट पर विमान के रोक लिया गया। इसमें सवार यात्रियों से फांस अथिरिटी दो दिन तक पूछताछ करते रहे। कहा कि विमान को भारत भेजने का फैसला भी वहां के कोर्ट से अनुमित मिलने के बाद किया गया। जिस विमान पर फ्रांस को संदेह हुआ वो रोमानियन चार्टड विमान है। इसका मालिकाना हक एक मल्टीनेशनल कंपनी के पास है। हालांकि कंपनी ने कहा है कि उसने नियम के खिलाफ यात्रियों को टिकट नहीं दिया।