logo

हॉलीवुड की इस फिल्म में नायक विन डीजल ने दिया भगवत गीता का संदेश, सीन हो रहा वायरल  

DAWOOD1.jpeg

द फॉलोअप डेस्क 

हॉलीवुड की एक फिल्म में नायक विन डीजल भगवत गीता का संदेश सह नायक को देते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस सीन का वीडियो इन दिनों सोशल वीडियो मीडिया पर वायरल हो रहा है। फिल्म का नाम ‘बिली लिन्स लॉन्ग हाफटाइम वॉक’ है। इस फिल्म को ऑस्कर पुरस्कार से सम्मानित निर्देशक आंग ली ने बनाया है। फिल्म इराक की पृष्ठभूमि पर आधारति है। फिल्म में दिखाया गया है कि नायक अपने साथियों के साथ इराक में कठिन लड़ाई के बाद हीरो का दर्जा हासिल कर अपने देश लौटते हैं। ‘बिली लिन्स लॉन्ग हाफटाइम वॉक’ के केंद्र में ब्रावो स्क्वायड के सदस्य बिली लिन हैं, जो कि रियल कैरेक्टर है।  

फिल्म में क्या कहते हैें विन डीजल 

इसी फिल्म के एक सीन में विन डीजल सह नायक एल्विन को सलाह देते हुए दिखाई देते हैं। सीन में वे कहते हैं, वैराग्य का साथ कभी मत छोड़ो। कोई भी सवाल हो तो सभी कर्म मुझे समर्पित कर दो। वो फिल्म की नायिका एल्विन को बताते हैं कि यहीं सलाह महाभारत युद्ध के समय भगवान कृष्ण ने अर्जुन को दी थी। जब अर्जुन युद्ध की भूमिका पर सवाल उठा रहे थे। इसी सीन में नायिका एल्विन विन डीजल से भगवान कृष्ण के बारे में पूछती है। विन उसे समझाते हुए कहते हैं कि कृष्ण हिंदुओं के देवता विष्णु के अवतार हैं। वायरल वीडियो में इस सीन को बखूबी फिल्माया गया है। 

फिल्म में क्या है खास 

‘बिली लिन्स लॉन्ग हाफटाइम वॉक’ एक बड़े बजट की फिल्म है। फिल्म इराक युद्ध के वास्तविक पहलुओं को दिखाती है। इसमें कई युद्ध के कई रियल फुटेज का इस्तेमाल किया गया है। इराक की लडाई के दौरान यहां सैनिकों को किस तरह की मुसीबतों का सामना करना पड़ा, इसका मार्मिक चित्रण किया गया है। साथ ही इराक की जनता उस समय जिस तरह की त्रासदी से दो-चार हो रही थी, इसे बारीकी से दिखाया गया है। फिल्म में क्रिस्टन स्टीवर्ट, क्रिस टकर, गैरेट हेडलेंड, स्टीव मार्टिन सरीखे कलाकारों ने अभिनय किया है।