logo

अफगानिस्तान में 6.3 की तीव्रता से कांपी धरती, अब तक 2000 लोगों की मौत

bhukamp.jpg

द फॉलोअप डेस्क
अफगानिस्तान में भीषण भूकंप के झटकों ने हाहाकार मचा दिया है। धरती हेरात शहर में कांपी है। भूकंप से कई मकान जमींदोज हो गए। इस तबाही में 300 से अधिक लोगों की जान चली गई है। कई गांव तबाह हो गए हैं। जानकारी के अनुसार रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 6.3 रही। भूकंप का केंद्र हेरात से 40 किलोमीटर (24.8 मील) उत्तर-पश्चिम में था। संयुक्त राष्ट्र कार्यालय के उसी अपडेट के मुताबिक, स्थानीय अधिकारियों ने 100 लोगों के मारे जाने और 500 घायल होने का अनुमान लगाया है।

एक ही गांव में पांच बार धरती कांपी

हेरात शहर के निवासी अब्दुल शकोर समदी ने बताया कि दोपहर के आसपास शहर में पांच बार धरती कांपी। मोहम्मद अब्दुल्ला जान ने कहा कि हेरात के ज़ेंडा जान जिले के चार गांवों को भूकंप और झटकों का सबसे ज्यादा खामियाजा भुगतना पड़ा। दर्जनों घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। हेरात प्रांत की सीमा ईरान से लगती है । भूकंप आसपास के फराह और बदगीस प्रांतों में भी महसूस किया गया।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N