logo

एलन मस्क ने बदली Twitter की पहचान, नाम और लोगो बदलकर किया X

X.jpg

द फॉलोअप डेस्क
Elon Musk के अधिकरण के बाद से ट्विटर लगातार चर्चा में है। आए दिन मस्क नए-नए बदलाव कर रहे हैं। एलन मस्क ने ट्विटर में एक बार फिर बदलाव किया है। ट्विटर में लोगो में लगी नीली चीड़िया को मस्क एक बार फिर उड़ाने में कामयाब रहे। लेकिन इस बार उसकी जगह किसी कुत्ते ने नहीं बल्कि अक्षर X ने लिया है। जी हां मस्क ने ट्विटर के नाम और लोगो में बड़ा बदलाव किया है। अब ट्विटर X है। X.com ओपन करने पर आप Twitter पर पहुंच जाएंगे।


मस्क ने किया  ट्वीट
मस्क ने कल ट्वीट कर कहा था कि वह ट्विटर का लोगो बदलकर X करने जा रहे हैं। उन्होंने ट्विटर के हेडक्वॉर्टर पर नए लोगो की प्रोजेक्टेड तस्वीर वाली फोटो भी ट्विटर पर शेयर की है। इसके साथ ही मस्क ने लिखा था कि, जल्द हम ट्विटर ब्रांड और पक्षियों को गुड बॉय बोल देंगे।

क्यों बदला लोगो
एलन मस्क ने एक ऑनलाइन बैंकिंग स्टार्टअप की शुरुआत की थी। इसका नाम X.com था। यही कंपनी बाद में एक दूसरी कंपनी के साथ मिलकर पेपाल (Paypal) बनी थी। मस्क ने पिछले साल इसी संबंध में एक ट्वीट किया था। उन्होंने कहा था कि ट्विटर उनके उस सपने को साकार करने में मदद करेगा जो उन्होंने X.com को लेकर देखा था। इसके अलावा मस्क की स्पेसक्राफ्ट इंजीनियरिंग कंपनी का नाम भी स्पेस X है। उनका X से यही लगाव ट्विटर के लोगो चेंज का भी कारण बना है।


अप्रैल से ही हुई थी बदलाव की शुरुआत
कई महीने पहले से बात चल रही थी कि Twitter पूरी तरह से बदल जाएगा। X नाम के प्लैटॉफर्म पर Elon Musk ना सिर्फ़ ट्विटर बल्कि दूसरी सर्विस भी देंगे। Elon Musk ने काफी पहले ही Twitter को X Corp में तब्दील कर दिया था। इस साल अप्रैल से ही Twitter ने अपने पार्टनर्स से ऑफिशियल डिलींग के लिए X Corp का नाम यूज करने को कहा था।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N