द फॉलोअप डेस्क
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शुक्रवार को G20 समिट में शामिल होने के लिए दक्षिण अफ्रीका हो गए हैं। यह समिट दक्षिण अफ्रीका के जोहांसबर्ग में होने वाला है। इस दौरान वे भारत और ग्लोबल साउथ से जुड़े खास मुद्दों पर चर्चा करेंगे। बता दें कि दक्षिण अफ्रीका की मेजबानी में यह समिट 21 से 23 नवंबर 2025 तक आयोजित होना है। इस समिट की इस बार खास बात यह है कि पहली बार जी20 सम्मेलन किसी अफ्रीकी महाद्वीप में आयोजित होने जा रहा है।
इससे पहले इंडोनेशिया, भारत और ब्राजील ने यह समिट आयोजित की थी। जिसके बाद अब यह चौथी G20 समिट है। साउथ अफ्रीका से पहले, G20 प्रेसीडेंसी ब्राजील (2024), भारत (2023) और इंडोनेशिया (2022) के पास थी। मिली जानकारी के अनुसार पीएम मोदी दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा के आमंत्रण के बाद इस समिट में शामिल होने दक्षिण अफ्रीका पहुंच रहे हैं।.jpeg)
G20 समिट (शिखर सम्मेलन) ग्रुप ऑफ ट्वेंटी की सबसे महत्वपूर्ण और शीर्ष स्तर की वार्षिक बैठक होती है, जिसमें सभी सदस्य देशों (19 देश, यूरोपीय संघ और अफ्रीकी संघ) के राष्ट्राध्यक्ष और शासनाध्यक्ष हिस्सा लेते हैं।
यह सम्मेलन वैश्विक आर्थिक सहयोग और शासन के लिए प्रमुख मंच है, जहाँ दुनिया की प्रमुख विकसित और विकासशील अर्थव्यवस्थाओं के नेता अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय स्थिरता, जलवायु परिवर्तन, सतत विकास, स्वास्थ्य, और व्यापार जैसे गंभीर वैश्विक चुनौतियों पर चर्चा करते हैं और उनका समाधान खोजने का प्रयास करते हैं।