logo

दुखद: : सिंगर सिद्धू मूसेवाला आज पंचतत्व में होंगे विलीन, भारी संख्या में लगी प्रशंसकों की भीड़

WhatsApp_Image_2022-05-31_at_1_57_53_AM.jpeg

डेस्क:
पंजाब के मशहूर सिंगर सिद्धू मूसेवाला का अंतिम संस्कार आज होगा। उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव मूसा में होगा। बता दें कि मूसेवाला का अंतिम संस्कार गांव के श्मशान घाट में नहीं, बल्कि उनके खेत में किया जाएगा, जहां वह खुद ही खेती करते थे। सिद्धू मूसेवाला की अंतिम यात्रा के दौरान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें उनके करीबी आखिरी बार उन्हें दुलार करते नज़र आ रहे हैं। 


पर प्रशंसकों की लगी भीड़
बता दें कि मंगलवार सुबह ही सिद्धू का शव पोस्टमार्टम के बाद उनके परिवार को सौंपा गया था। फिलहाल उनके शव को अंतिम यात्रा की तैयारी चल रही है।  इस मौके पर प्रशंसकों की भारी भीड़ वहां पहुंची है। मूसेवाला की अंतिम यात्रा उनके फेवरेट 5911 ट्रैक्टर पर निकाली जाएगी। मूसेवाला ने अपने कई पंजाबी गीतों में इस ट्रैक्टर का जिक्र किया है। इसे मोडिफाई करवाकर भी उन्होंने घर में रखा हुआ था। 


शरीर पर मिले 24 गोलियों के निशान 
दरअसल मूसेवाला का रविवार शाम जवाहरके में गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। 5 डॉक्टरों के बोर्ड ने कल उनका पोस्टमार्टम किया। डॉक्टरों को उनके शरीर पर गोलियों के 24 निशान मिले हैं। उनके सिर, पैर, छाती और पेट को बुरी तरह से गोलियों से छलनी किया गया था। मूसेवाला के बाएं फेफड़े और लिवर में गोली लगी है। इसी वजह से बहुत ज्यादा खून बह जाने से मौके पर ही उनकी मौत की संभावना जताई जा रही है।