आजसू पार्टी ने कार्यकारी जिला अध्यक्ष सुमित गौरव (कंपू यादव) के साथ 11 जून की रात हुई कथित घटना पर गहरी चिंता जताई है। पार्टी ने मुख्यमंत्री और डीजीपी को पत्र लिखकर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर निष्पक्ष जांच और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है। कार्
पाकुड़ जिले के आमडापाड़ा स्थित पचवारा कोल ब्लॉक से जुड़े विस्थापितों के प्रतिनिधियों ने सोमवार को उपायुक्त (डीसी) से मुलाकात कर विस्थापन और पुनर्वास से जुड़े मामलों में समिति की भागीदारी सुनिश्चित करने की मांग की।
खूंटी के रनिया चौक से बाइक मैकेनिक राधेश्याम साहू का अपहरण कर पत्थर से कूचकर बेरहमी से हत्या। ताम्बा जंगल में मिली लाश और स्कूटी। पुलिस भूमि विवाद समेत सभी पहलुओं की जांच में जुटी। पूरी खबर पढ़ें।
जामताड़ा समाहरणालय में क्लर्क की नौकरी ज्वाइन करने पहुंचे एक युवक को फर्जी दस्तावेजों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी युवक की पहचान गिरिडीह जिले के देवरी गांव निवासी रजाक अंसारी के रूप में हुई है।
राज्यसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन से कांग्रेस के उम्मीदवार प्रणव झा अपने पक्ष में समर्थन जुटाने के लिए लगातार सहयोगी दलों के नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को वह राजद नेता तेजस्वी यादव से मुलाकात करने पटना पहुंचे।
सिमडेगा जिला अब सिर्फ बेहतरीन हॉकी खिलाड़ियों के लिए ही नहीं, बल्कि अपने वर्ल्ड क्लास आमों के लिए भी दुनिया भर में मशहूर हो रहा है। यहां के किसानों के उगाए आम अब विदेशों में बेचे जा रहे हैं।
झारखंड में 18 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव से पहले महागठबंधन ने अपनी रणनीति को अंतिम रूप देने की तैयारी शुरू कर दी है। कांग्रेस के झारखंड प्रभारी के. राजू ने दावा किया है कि महागठबंधन दोनों सीटों पर जीत दर्ज करेगा।
जामताड़ा में भाजपा की विशेष मतदाता पुनरीक्षण (SIR) कार्यशाला में पूर्व विधायक अमित मंडल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। जानें क्यों उन्होंने घुसपैठ की समस्या पर चिंता जताई।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की अध्यक्षता में प्रदेश पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी समेत सभी प्रदेश पदाधिकारी मौजूद रहे।
जमशेदपुर के परसुडीह से लापता हुए तीन स्कूली बच्चों की तलाश में जुटी पुलिस। टाटानगर रेलवे स्टेशन के CCTV फुटेज खंगाल रही टीम। परिजनों ने दर्ज कराई शिकायत
मनोहरपुर में रविवार को आई तेज आंधी और बारिश ने व्यापक नुकसान पहुंचाया। तेज हवाओं के कारण कई इलाकों में पेड़ उखड़कर गिर गए, जिससे जनजीवन प्रभावित हो गया। इस दौरान तुरीटोला निवासी 60 वर्षीय रोमीला देवा गंभीर रूप से घायल हो गईं।
पूर्वी सिंहभूम जिले में मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना के लाभुकों के सत्यापन के दौरान बड़े पैमाने पर अनियमितताएं सामने आने के बाद प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। दस्तावेजों की जांच और भौतिक सत्यापन के आधार पर अब तक 4,068 लाभुकों से योजना के तहत प्