रांची रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने ऑपरेशन नारकोस के तहत 12 किलो गांजा के साथ उत्तर प्रदेश के तस्कर बृजराज यादव को गिरफ्तार किया। जब्त गांजा की कीमत करीब 6 लाख रुपये है।
चतरा जिले के वशिष्ठनगर जोरी थाना क्षेत्र के घंघरी इलाके में चतरा-डोभी मुख्य सड़क किनारे एक शिक्षक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
श्रावणी मेला 2026 के लिए रेलवे ने जसीडीह, देवघर और बासुकीनाथ के बीच कई विशेष ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। जानिए समय और ट्रेनों की पूरी जानकारी।
कांग्रेस जनता पार्टी ने सोमवार को संसद चलो मार्च निकाला। संसद की ओर बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को रोकने के दौरान दिल्ली पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प भी हुई। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, इस दौरान 118 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हुए, जिनमें कई वरिष्ठ अधिकारी भ
जमशेदपुर के छायानगर में रंगदारी नहीं देने पर दुकानदार पर चापड़ से हमला। स्थानीय लोगों ने आरोपी को दबोचा। पुलिस जांच में जुटी, राहुल भुइयां हत्याकांड से भी जुड़ रहे तार।
गिरिडीह के चाइना मोड़ स्थित वेंकटेश्वर प्लांट में सोमवार देर रात हुए एक दर्दनाक हादसे में प्लांट कर्मी की मौत हो गई। मृतक की पहचान धनबाद जिले के निरसा निवासी राज किशोर सिन्हा के रूप में हुई है। वह पिछले करीब 20 वर्षों से प्लांट में कार्यरत थे और प्लांट पर
जामा की पूर्व विधायक एवं भाजपा नेत्री सीता सोरेन ने दुमका क्षेत्र के यात्रियों की सुविधा और जनहित को ध्यान में रखते हुए केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर दुमका रेलवे स्टेशन से नई ट्रेनों के परिचालन और यात्री सुविधाओं के विस्तार की मांग की ह
जेपीएससी की भर्ती परीक्षाएं विवादों के केंद्र में हैं। 14वीं जेपीएससी पीटी के रिजल्ट को लेकर पहले से घिरे आयोग पर अब परीक्षा संचालन की पूरी व्यवस्था को लेकर नए सवाल खड़े हो गए हैं।
जामताड़ा की छवि भंडारी 'टाकायासु आर्टेराइटिस' नामक दुर्लभ बीमारी से पीड़ित हैं। 12.74 लाख रुपये के इलाज खर्च के लिए बेबस परिवार ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।
गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा होने पर साहिबगंज जिले के बोरियो प्रखंड स्थित चसगांवा पंचायत के डऊ टोला में सड़क नहीं होने की वजह से परिजनों और ग्रामीणों को उसे खाट पर लादकर करीब दो किलोमीटर तक बारिश के बीच पैदल चलना पड़ा।
गढ़वा जिले के धुरकी प्रखंड कार्यालय परिसर में सोमवार को सरकार की ओर से छात्र-छात्राओं को साइकिल वितरण के दौरान अवैध वसूली का मामला सामने आने के बाद हंगामा हो गया।
झारखंड पुलिस मुख्यालय ने पुलिस विभाग में व्यापक प्रशासनिक बदलाव करते हुए 41 इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारियों का तबादला कर दिया है।