logo

Jharkhand News

जामताड़ा में अवैध बालू कारोबार पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 9000 CFT बालू जब्त

जामताड़ा जिले में अवैध खनन और बालू के काले कारोबार के खिलाफ जिला प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। उपायुक्त और जिला खनन पदाधिकारी के सख्त निर्देश के बाद शनिवार को प्रशासन की टास्क फोर्स ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिंदपाथर थाना क्षेत्र से लगभग 9000 सीएफटी अ

108 एम्बुलेंस की खुली पोल, बिना स्ट्रेचर के गर्भवती को बेड़ो से रांची लाया, दर्द से तड़पती रही

रांची में 108 एम्बुलेंस सेवा की लापरवाही सामने आई है। नौ माह की गर्भवती महिला जगरानी कुजूर को बिना स्ट्रेचर वाली एम्बुलेंस से बेड़ो से रांची सदर अस्पताल लाया गया, जहां उन्हें करीब 1 घंटा 35 मिनट तक दर्द में कभी बैठकर तो कभी खड़े होकर सफर करना पड़ा।

आईएएस में प्रोन्नति के बाद दिलेश्वर महतो ने गुमला डीडीसी के रूप में संभाला पदभार

दिलेश्वर महतो ने शनिवार को गुमला के उप विकास आयुक्त (डीडीसी) पद का पदभार ग्रहण किया। भारतीय प्रशासनिक सेवा में प्रोन्नति मिलने के बाद उन्होंने पुनः गुमला में उप विकास आयुक्त के रूप में योगदान देते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन प्रारंभ किया। उल्लेखनीय है क

गुमला में गैस सिलेंडर की आपूर्ति सामान्य, अफवाहों से बचें और पैनिक बुकिंग न करें: डीसी प्रेरणा दीक्षित

गुमला जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और कहीं भी किसी प्रकार की कमी नहीं है। उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर जिले के सभी प्रखंडों में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों द्वारा गैस एजेंसियों और

गुमला : रसोइया-संयोजिका संघ की बैठक, न्यूनतम वेतन के लिए रांची में आंदोलन का निर्णय

झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोइया संयोजिका अध्यक्ष संघ की बैठक शनिवार को रायडीह प्रखंड में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सह प्रदेश उपाध्यक्ष देवकी देवी ने की, जबकि संचालन प्रखंड कोषाध्यक्ष सीमा देवी ने किया। बैठक में राज्य कमेटी द्वारा 13 मार्च 2

संजीव सरदार की पहल पर पोटका की छात्राएं पहुंचीं विधानसभा, करीब से देखा सदन का संचालन

पोटका विधायक संजीव सरदार की पहल पर केजीबीवी (कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय) पोटका की 31 छात्राओं ने झारखंड विधानसभा का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान छात्राओं ने विधानसभा परिसर का अवलोकन किया और करीब तीन घंटे तक सदन की कार्यवाही को अपनी आंखों से देखा।

गुमला नगर परिषद के उपाध्यक्ष बने रमेश कुमार चीनी, पूरी विधिविधान के साथ संपन्न हुआ चुनाव

गुमला नगर परिषद का उपाध्यक्ष चुनाव आज पूरी विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। वार्ड सदस्यों के वोटिंग के आधार पर उपाध्यक्ष का चुनाव सफलतापूर्वक कराया गया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सबसे पहले अनुमंडल कार्यालय परिसर में डीसी प्रेरणा दीक्षित द्वारा नगर परि

धनबाद के युवक की दिल्ली में हत्या, नौकरी की तलाश में गया था आनंद गोस्वामी

झारखंड के धनबाद जिले के कतरास जोगता थाना क्षेत्र के तेतुलमुड़ी बस्ती निवासी 34 वर्षीय आनंद गोस्वामी की दिल्ली के गुरुग्राम इलाके में हत्या कर दी गई। बुधवार रात बसंत होटल के पास हुई इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

जामताड़ा में APK फाइल के जरिए साइबर ठगी करने वाले दो अपराधी गिरफ्तार

झारखंड के जामताड़ा जिले में साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने छापेमारी कर APK फाइल के जरिए ठगी करने वाले दो शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

कोल्हान विश्वविद्यालय में 11 शिक्षकों को मिली प्रोन्नति, बने एसोसिएट प्रोफेसर

कोल्हान विश्वविद्यालय ने अपने अंगीभूत कॉलेजों में कार्यरत 11 शिक्षकों को एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर प्रोन्नति प्रदान की है। इस संबंध में विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। विश्वविद्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, 26 फरवरी 2026 को आयो

जामताड़ा में मानवता शर्मसार, 5 साल की मासूम से दुष्कर्म और हत्या का प्रयास, 55 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

झारखंड के जामताड़ा थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहाँ एक पांच साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने और उसे जान से मारने का प्रयास करने का गंभीर मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रव

Load More