कांग्रेस के झारखंड प्रभारी के. राजू पांच दिनों के दौरे पर रांची पहुंच गए हैं। इस दौरान उनका फोकस विशेष गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) अभियान पर रहेगा। वह राजधानी समेत ग्रामीण इलाकों में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे।
झारखंड शिक्षा परियोजना गुमला के तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता 2026-27 का शुभारंभ गुरुवार को संत इग्नेशियुस उच्च विद्यालय के जुबली स्टेडियम में हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर DDC अनिमेश रंजन एवं विशिष्ट अतिथि
रांची में सड़क संपर्क को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। अरगोड़ा (पुराना अरगोड़ा चौक) से नया सराय (रिंग रोड) तक प्रस्तावित 6.175 किलोमीटर लंबी फोरलेन सड़क परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है।
राजधानी रांची के पंडरा ओपी क्षेत्र स्थित इटकी रोड के डार्लिंग अपार्टमेंट में दिनदहाड़े बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। बदमाशों ने फ्लैट में घुसकर महज सात मिनट के भीतर लाखों रुपये के जेवर और नकदी समेट ली। वारदात व्यवसायी उमेश अग्रवाल के फ्लैट में हुई।
झारखंड हाई कोर्ट ने सेवानिवृत्त शिक्षकों के हक में बड़ा फैसला सुनाते हुए पेंशन गणना में नियमित नियुक्ति से पहले की संविदा पारा शिक्षक सेवा अवधि को भी जोड़ने का आदेश दिया है। इससे राज्य के करीब 2,500 शिक्षकों को सीधा लाभ मिलेगा।
जामताड़ा जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र स्थित कासीटांड़ रेलवे हॉल्ट के पास बुधवार शाम रेलवे ट्रैक पर एक महिला का सिर कटा शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
गढ़वा जिले के बरडीहा थाना क्षेत्र के बभनी गांव में एक 22 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान गुलशन आरा खातून के रूप में हुई है, जो मो. सैफ खान की पत्नी थीं।
रांची के ओरमांझी स्थित तरंगनी ब्लेंडर्स प्राइवेट लिमिटेड में मंगलवार देर रात उत्पाद विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी छापेमारी कर अवैध शराब कारोबार का पर्दाफाश किया।
जामताड़ा की जिला एवं सत्र न्यायालय ने साइबर ठगी के एक पुराने मामले में दो दोषियों को तीन-तीन वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। जिला जज प्रथम अजय कुमार श्रीवास्तव की अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलों, गवाहों के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर कर्माट
सरायकेला-खरसावां जिले के आद्रा रेल मंडल अंतर्गत चांडिल रेलवे स्टेशन परिसर में ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। मृतका की पहचान 39 वर्षीय पम्मी तिवारी के रूप में हुई है।
झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों के 74,320 बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) को लगाया गया है।
झारखंड में जुलाई महीने की शुरुआत अच्छी बारिश के साथ होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 3 जुलाई को उत्तरी बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने से राज्य के अधिकांश हिस्सों में महीने के पहले 10 दिनों तक अच्छी वर्षा होगी।