logo

लोहरदगा में पिता ने जवान बेटे की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी, गांव में सनसनी

लोहरदगा में पिता ने जवान बेटे की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी, गांव में सनसनी

लोहरदगा:

लोहरदगा में पिता ने जवान बेटे की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। मामला कुडू प्रखंड अंतर्गत सलगी पंचायत के गरभूटोली गांव की है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक आपसी रंजिश में पिता ने पुत्र की हत्या की है। ग्रामीणों ने आरोपी पिता को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। मृतक की पहचान 30 वर्षीय संजय वर्मा के रूप में हुई है। हत्यारोपी पिता का नाम सुरेश वर्मा है। मृतक अविवाहित था। पुलिस ने शव का पंचनामा करके पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा  दिया  है और घटना की छानबीन में जुट गई है। 

पिता-पुत्र के बीच महीनों से था विवाद
ग्रामीणों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने बताया कि पिता-पुत्र के बीच पिछले कई दिनों से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। दोनों के बीच बुधवार की रात भी कहासुनी और विवाद हुआ था। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी दोनों के बीच कई बार विवाद हो चुका था। बुधवार सुबह विवाद ने अचानक गंभीर रूप ले लिया और आरोप है कि सुरेश वर्मा ने कुल्हाड़ी से अपने बेटे संजय पर वार कर दिया। हमले में संजय गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद गांव में मची अफरा-तफरी
सुबह-सुबह हुई घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। इसके बाद घटना की सूचना कुडू थाना पुलिस को दी गई। ग्रामीणों ने आरोपी पिता को पकड़ लिया और पुलिस के पहुंचने पर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है।

Tags - LohardagaMurderFather Killed SonJharkhand Crime News