logo

पहली बार गिरिडीह से रांची के लिए खुली ट्रेन, विस्टाडोम कोच से देख पाएंगे मनोरम दृश्य

vista1.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
गिरिडीह से रांची के बीच सफर करने वालों के लिए खुशखबरी है। गिरिडीह से रांची के लिए डायरेक्ट पहली ट्रेन को आज हरी झंडी दिखा दी गई है। रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन को केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सह कोडरमा की सांसद अन्नपूर्णा देवी ने मंगलवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।  बता दें कि यह ट्रेन गिरिडीह, जमुआ, धनवार, महेशपुर, कोडरमा, हजारीबाग टाउन, बरकाकाना, मेसरा, टाटी सिल्वे होते हुए रांची तक का सफर तय करेगी। आज के कार्यक्रम में गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार, बरही विधायक अमित यादव, जमुआ विधायक केदार हाजरा भी मौजूद थे। इससे पहले भारतीय रेल द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें वक्ताओं ने कई महत्वपूर्ण संदेश दिया। 


समय सारणी क्या होगी 
गिरिडीह-रांची इंटसिटी एक्सप्रेस ट्रेन के चलने से गिरिडीह के लोगों में काफी खुशी है. रेलवे इतिहार में यह पहली बार है जब गिरिडीह से सीधी ट्रेन चली है. लोगों ने इसके लिए केंद्र सरकार को धन्यवाद दिया है। ट्रेन के समय सारणी की बात करे तो सुबह 6 बजे रांची से हैं। इसके बाद 6:23 बजे टाटी सिल्वे, 6:42 बजे मेसरा, 8:05 ने बरकाकाना, 9:08 मिनट में हजारीबाग टाउन, 10:30 बजे कोडरमा, 11:20 में महेशपुर हॉल्ट, 11:40 में धनवार, 12:03 में जमुआ जबकि दोपहर 01 बजे न्यू गिरिडीह स्टेशन पर ट्रेन पहुंचेगी. इसी तरह एक घंटा के बाद दोपहर 02:00 बजे न्यू गिरिडीह से ट्रेन वापस रांची के लिए खुलेगी। दोपहर 2:30 में ट्रेन जमुआ 2:58 में धनवार, 3:28 में महेशपुर हॉल्ट, 4:30 में कोडरमा, 5:55 में हजारीबाग टाउन, शाम 7 बजे बरकाकाना, 8:35 में मेसरा, 9:05 में टाटी सिल्वे तो रांची 9:30 रात में ट्रेन पहुंचेगी। 


ट्रेन के अंदर से आंनद उठा पाएंगे बाहरी दृश्य का
यह इंटरसिटी एक्सप्रेस विस्टाडोम कोच वाली होगी।  विस्टा का मतलब होता है परिदृश्य व डोम का अर्थ होता है गुंबद आकार जैसा। इस तरह का कोच पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगाया जाता है। झारखंड में खूबसूरत पहाड़ व जंगलों के नजारे विस्टाडोम कोच से स्पष्ट और खूबसूरत दिखाई देंगे, जिससे प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। रेलवे की तरफ से जारी सूचना के अनुसार यह ट्रेन न्यू गिरिडीह व रांची के बीच टाटी सिल्वे, मेसरा, बरकाकाना, हजारीबाग टाउन, कोडरमा, महेशपुर हाल्ट, धनवार व जमुआ स्टेशन पर रूकते हुए चलेगी। इस ट्रेन का उद्धेश्य यही है कि विस्टाडोम से यात्रा करते समय लोग सफर का पूरा आनंद ले सकें। इससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। साथ ही, रास्ते में पढ़ने वाले मनोरम प्राकृतिक सौंदर्य को महसूस कर पाएंगे। कोच में कई तरह की सुख-सुविधाएं होंगी। इस ट्रेन में 13 कोच होंगे। एक कोच में 42 से 44 यात्री बैठ पाएंगे। सभी सीट 180 डिग्री पर घूम सकती है। पुशबैक होगा। यात्री अपनी मर्जी के हिसाब से कुर्सी से घूम कर सुंदर मनोरम दृश्य का आनंद ले पाएंगे। हर सीट के नीचे चार्जिंग पॉइंट होगा। वहीं, यात्रा की जानकारी के लिए डिस्प्ले बोर्ड में आने वाले स्टेशन व अन्य जानकारी साझा होती रहेगी। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N