logo

HBD Shibu Soren  : शिबू सोरेन ने कैसे मनाया अपना जन्मदिन; तस्वीरों के जरिए देखिए

shibuuuuu.jpg

द फॉलोअप डेस्क
 झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के अध्यक्ष और दिशोम गुरु शिबू सोरेन (Shibu Soren) का आज जन्मदिन है। आज गुरुजी 80 साल के हो गए। इस मौके पर दिशोम गुरु ने अपने आवास पर पत्नी रूपी सोरेन और दोनों बेटे हेमंत और बसंत सोरेन के साथ केक काटा। इस दौरान शिबू सोरेन का पूरा परिवार वहां मौजूद रहा। इसके साथ ही झामूमो के सौकड़ों कार्यकर्ता और नेता भी मौजूद रहें। वहीं भारी संख्या में समर्थकों की भीड़ शिबू सोरेन के आवास के बाहर झूमते-नाचते दिखें। 80वीं जन्मदिन पर शिबू सोरेन 80 पौंड का केक काटने वाले थे लेकिन तबीयत नासाज़ होने के कारण गुरुजी ने छोटा केक काटा। वहीं सीएम हेमंत सोरेन ने 80 पौंड का केक काटा। सीएम ने राज्यसभा सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को 80वीं जन्मदिवस के अवसर पर  हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। उनके उत्तम स्वास्थ्य तथा लंबी उम्र की कामना ईश्वर से की। आज का दिन देश के आदिवासियों के लिए किसी त्योहार से कम नहीं हैं। शिबू सोरेन के आवास के बाहर उनके समर्थक ढ़ोल मांदर के साथ नाचते झूमते दिखें। 

  • दिशोम गुरु ने काटा केट

  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पिता को केक खिलाते हुए

  • मुख्यमंत्री ने पिता ने पौधा गिफ्ट किया

  • शिबू सोरेन अपने परिवार से साथ

  • झामुमो किसान मोर्चा की ओर से गोभी का गुलदस्ता किया गया भेंट

  • आवास के बाहर नाचते समर्थक

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N\