द फॉलोअप डेस्क
झारखंड के चर्चित शराब घोटाला मामले में ACB ने बड़ी कार्रवाई की है। ACB द्वारा इस मामले में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किये गए आरोपियों महेश सीडगे, जगन देसाई, कमल देसाई, शीतल देसाई और बिपिन परमार समेत अन्य शामिल हैं।.jpeg)
मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी विजन और मार्शल कंपनी के अधिकारी हैं। बताया जा रहा है कि यह गिरफ्तारी मुंबई और गुजरात से हुई है। ये दोनों वहीं कंपनियां है, जो बैंक गारंटी के दौरान फर्जी बताई गई थी और मामल चर्चे में आ गया था। 
इस मामले में अब तक कई बड़े अधिकारियों की गिरफ्तारी भी हुई लेकिन समय पर चार्जशीट दाखिल नहीं होने से सभी आरोपियों को लाभ मिला और उन्हें बेल मिल गई। जिनमें राज्य के वरिष्ठ IAS अधिकारी विनय चौबे, छत्तीसगढ़ के बड़े कारोबारी सिद्धार्थ सिंघानिया, झारखंड के IAS अधिकारी अमित प्रकाश और प्रिज्म होलोग्राफी के डायरेक्टर विधु गुप्ता शामिल थे। बता दें कि एसीबी ने शराब घोटाला मामले में कांड संख्या 9/2025 दर्ज की है। और अब इस केस में 7 लोगों को गिरफ्तार किया है।