द फॉलोअप डेस्क
ऊर्जा विभाग के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार को राज्य का नया मुख्य सचिव बनाया गया है। वह अपने कार्यों के अलावा मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव तथा अपर स्थानिक आयुक्त नयी दिल्ली के भी अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे। उधर अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अजय कुमार सिंह को विकास आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
इधर, जानकारी के अनुसार प्रोजेक्ट भवन में मुख्य सचिव अलका तिवारी का विदाई समारोह चल रहा है। कुछ देर में वो अविनाश कुमार को मुख्य सचिव का प्रभार सौंप देंगी। अलका तिवारी को राज्य का मुख्य निर्वाचन आयुक्त बनाये जाने की संभावना है।
