द फॉलोअप डेस्क
बड़कागांव के विधायक रोशन लाल चौधरी को गोल ब्लैडर में स्टोन की समस्या के चलते नई दिल्ली के सरिता विहार स्थित ईद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बीते कुछ दिनों से उन्हें लगातार पेट में तेज दर्द की शिकायत थी। चिकित्सकों की सलाह पर उन्हें ऑपरेशन हेतु भर्ती किया गया है।
अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, सर्जरी सामान्य प्रक्रिया के तहत की जाएगी और फिलहाल विधायक की स्थिति पूरी तरह स्थिर है। विधायक के करीबी सहयोगीयो ने बताया कि वे जल्द ही स्वस्थ होकर क्षेत्र की जनता के बीच लौटेंगे। वहीं समर्थक और शुभचिंतक उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना कर रहे हैं।