logo

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया ‘दिशोम गुरु कॉफी टेबल बुक’ का लोकार्पण

COFEE.jpg

रांची
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 82वीं जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री आवासीय परिसर में “दिशोम गुरु कॉफी टेबल बुक” का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन को नमन करते हुए उनके संघर्ष, त्याग और बलिदान को स्मरण किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कॉफी टेबल बुक गुरुजी के जीवन, विचारों और राजनीतिक योगदान का एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। पुस्तक में उनके संघर्षशील जीवन, जनसेवा के प्रति समर्पण और समाज के उत्थान के लिए किए गए कार्यों का विस्तार से वर्णन किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता इस पुस्तक के माध्यम से गुरुजी के प्रेरणादायी जीवन और उनके विचारों से जुड़ सकेगी। मुख्यमंत्री ने इस प्रकाशन के लिए दैनिक जागरण की टीम को बधाई दी और नववर्ष की शुभकामनाएं भी दीं। 

Tags - Hemant Soren Shibu Soren Coffee Table Book Jharkhand