logo

घाटशिला में सोमेश सोरेन के समर्थन में सीएम हेमंत सोरेन की सभा, बंद पड़ी माइंस को फिर से शुरू करने का वादा

HSORENMUSA.jpg

मुसाबनी
घाटशिला उपचुनाव को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार को मुसाबनी पहुंचे, जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि घाटशिला के हर घर-परिवार और इलाके के विकास के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है। यहां बंद पड़ी माइंस को फिर से चालू करने की दिशा में भी सरकार गंभीरता से काम कर रही है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि घाटशिला की जनता के दिलों में बसने वाले स्व. रामदास सोरेन के निधन के बाद यह उपचुनाव सामने आया है। उन्होंने उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि स्व. रामदास दा हमेशा घाटशिला के विकास और रोजगार के लिए समर्पित रहे।
उन्होंने जनता से अपील की कि वे आगामी 11 नवंबर को होने वाले उपचुनाव में झामुमो (गठबंधन) प्रत्याशी और स्व. रामदास दा के बड़े बेटे सोमेश चंद्र सोरेन को भारी मतों से विजयी बनाएं। हेमंत सोरेन ने कहा, “2 नंबर पर बटन दबाकर घाटशिला के इस युवा, मेहनती और ईमानदार प्रत्याशी को अपना आशीर्वाद दें।”


 

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News