logo

कुएं से मिला युवक का शव, मौत का रहस्य सुलझाने में जुटी पुलिस

deadbodyyyy2.jpg

द फॉलोअप डेस्क

रांची के मांडर थाना क्षेत्र के तत्कुंडो सरना टोली में रविवार सुबह एक कुएं से युवक का शव बरामद किया गया। शव मिलने की सूचना पर स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची मांडर थाना पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और जांच शुरू की।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान बैंकुली निवासी बिरसा उरांव के रूप में हुई है। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

ग्रामीणों के अनुसार युवक बीते एक-दो दिन से लापता था। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है कि यह हत्या है या हादसा। मांडर पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

Tags - jharkhand news jharkhand latest news jharkhand khabar ranchi news ranchi khabar ranchi update crime news mandar news