logo

धोनी ने फॉर्म हाउस में किसका मनाया जन्मदिन, जानिए माही के लिए क्यों खास है ये लड़का

a618.jpeg

द फॉलोअप स्पोर्ट्स डेस्क:

क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी जन्मदिन मना रहे हैं। जिसके बर्थडे का केक धोनी कटवा रहे हैं वह उनके लिए बेहद ही खास है। यही वजह है कि शहरों की चकाचौंध और भीड़ - भाड़ से दूर अपने फार्म हाउस पर धोनी इस शख्स का जन्मदिन मना रहे हैं। यह शख्स धोनी ही नहीं बल्कि उनके बड़े भाई नरेंद्र सिंह धोनी का भी खास है। यही वजह है कि दोनों भाई एक साथ बैठकर इस शख्स का जन्मदिन अपने फार्म हाउस में सेलिब्रेट कर रहे हैं। केक काटने के बाद उस शख्स के नाम पर धोनी प्लांटेशन भी कर रहे हैं। जाहिर है अब आपके मन में भी यह सवाल उठ रहा होगा कि आखिर कौन है ये व्यक्ति जो धोनी फैमिली के लिए इतना खास है। जरा धैर्य रखिये आपको पूरी खबर अगले तीन मिनट में बताएंगे। 

बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के छात्र हैं रौशन
काले रंग का टीशर्ट पहने इस लड़के का नाम है रौशन कुमार। रौशन बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के छात्र रहे हैं। कृषि की पढ़ाई करने के दौरान वह धोनी के साथ जुड़े हैं। रौशन धोनी के एग्रीकल्चर एडवाइजर हैं। मतलब धोनी के फार्म हाउस में जो कुछ भी उपज होता है वह रौशन की देख-रेख में ही किया जाता है। आप सब जानते हैं कि रांची से ही सटे सैम्बो में धोनी का एक फार्म हाउस है। जो करीब 45 एकड़ में फैला हुआ है. अपने इस फार्म हाउस में धोनी ऑर्गेनिक खेती करते हैं. गाय पालन भी करते हैं और घोडा भी रखे हुए हैं। 

छुट्टियों में ज्यादातर समय फार्म में बिताते हैं धोनी
जानकारी के अनुसार धोनी जब भी छुट्टी में रांची आते हैं तो उनका ज्यादा समय इसी फार्म हाउस में बीतता है। कई बार वह इसी फार्म हाउस में ट्रैक्टर चलाकर खेती करते हुए भी दिखे हैं। कई बार वह अपने इस फार्म हॉउस से उगे हुए फल भी खाते हुए दिखे हैं। धोनी का यह लगाव बताता है कि धोनी विश्व भर में इतना फेमस होने और इतना धन कमाने के बाद भी जमीन से कितने जुड़े हुए हैं। धोनी रांची में रहें या फिर कहीं बाहर वह हमेशा अपने एग्रीकल्चर एडवाइजर रौशन के संपर्क में रहते हैं। धोनी चाहते हैं कि फार्म हाउस में हर मौसम में खेती होती रहे।

धोनी की भाई से नजदीकियां भी रही खास 
रौशन के जन्मदिन पर इस वीडियो में एक और खास बात है वह है धोनी और उनके भाई के बीच की नजदीकियां। धोनी पर बनी फिल्म के बाद लोग यह चर्चा करने लगे थे कि धोनी और उनके बड़े भाई नरेंद्र सिंह धोनी में सब कुछ ठीक ठाक नहीं है. क्योंकि फिल्म में धोनी की बहन का किरदार तो है लेकिन धोनी का कोई भाई नहीं दिखाया गया है। लेकिन इस वीडियो को देखने के बाद सबके मुंह बंद हो जायेंगे। आप देख सकते हैं सिर पर हैट पहने यही हैं धोनी के बड़े भाई नरेंद्र। वह भी बेहद सहज और साधारण इंसान हैं. रौशन के जन्मदिन पर वह भी कितने प्यार से रौशन को केक खिला रहे हैं. जो जानकारी है उसके अनुसार धोनी के बड़े भाई नरेंद्र सिंह धोनी की देख रेख में फार्म हॉउस में सारे काम होते हैं. क्योंकि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अभी भी धोनी आईपीएल खेल रहे हैं।

ऐसे में वह ज्यादातर समय क्रिकेट या फिर किसी अन्य कामों से बाहर ही रहते हैं. लेकिन जैसे ही वह रांची लौटते हैं उन्हें यह फार्म हाउस खींच लाता है। रांची में धोनी का ज्यादातर समय 2 ही जगह बीतता है। एक है उनका फार्म हॉउस दूसरा है jsca स्टेडियम का जिम। धोनी अक्सर बाइक से एक साधारण शख्स की तरह जिम जाते हुए दिख जाते हैं। कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।