logo

DIC डॉ सन्याल ने सदर अस्पताल का किया निरीक्षण, आयुष्मान योजना का लाभ देने का दिया निर्देश

dig_giridih.jpg

द फॉलोअप डेस्क
गिरिडीह निदेशक प्रमुख डॉ सन्याल ने मंगलवार को सदर अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया है और कई मामलों में तत्काल कार्रवाई की है।
निरीक्षण के दौरान रांची रेफर की बढ़ती प्रवृत्ति पर उन्होंने कड़ा असंतोष जताया। डॉ सन्याल ने कहा, “हर मामूली केस में आखिर मरीजों को रांची क्यों रेफर कर दिया जाता है? इलाज की सुविधा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध क्यों नहीं कराई जाती?” उन्होंने निर्देश दिया कि अनावश्यक रेफर की प्रथा पर रोक लगाई जाए और मरीजों को यथासंभव यहीं उचित इलाज मिले।
इसके अलावा उन्होंने आयुष्मान भारत योजना के तहत चल रहे इलाज की जानकारी ली। डॉ सन्याल ने अधिकारियों से कहा कि आयुष्मान के अंतर्गत उपलब्ध उपचारों की पूरी सूची अस्पताल परिसर में बोर्ड पर प्रदर्शित की जाए, ताकि मरीजों को जानकारी मिल सके। उन्होंने डॉक्टरों और कर्मचारियों को निर्देश दिया कि योजना का लाभ सभी पात्र मरीजों तक पहुंचे और किसी भी स्थिति में लापरवाही न बरती जाए।
निरीक्षण के दौरान कई मामलों को उन्होंने गंभीरता से लिया और संबंधित अधिकारियों को सुधारात्मक कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।

Tags - jharkhand news jharkhand khabar jhakhand latest news jharkhand update giridih news giridih latest news