logo

दिशोम जाहेर गढ़ विकास समिति ने किया बाहा बोगा पर्व का आयोजन, इनका रहा योगदान 

JAHER009.jpg

रांची 

आज दिशोम जाहेर गढ़ विकास समिति (न्यास) की ओर से बाहा बोगा पर्व का आयोजन किया गया। ये आयोजन दिशोम जाहेर गढ़, धुर्वा में किया गया। इसकी अगुवाई नायके बाबा नवीण टुडू और सहायक नायके आरएल मरांडी ने संताली परंपरा से की। बता दें कि बाहा पर्व का पहला दिन स्नान करने और जाहेर गढ़ की सफाई करने का होता है। दूसरे दिन पूजा के लिए जंगल से सखुआ लकड़ी के चार खूंटे औऱ अन्य चीजें लाई जाती हैं। साथ ही नायके आयो और नायके बाबा के लिए सूप सजाया जाता है। पूजा स्थल को गाय के गोबर से नीपा जाता है। इस दौरान पारंपरिक गीत भी गाये जाते हैं और नृत्य होता है। चूंकि ये एक प्राकृतिक पर्व है, इसलिए जाहेर आयो को सखुआ फूल आदि अर्पित किया जाता है। 
इस आयोजन में दिशोम जाहेर गढ विकास समिति के अध्यक्ष केएम टुडू, रमेश मार्डी, सचिव सीताराम टुडू, कोषाध्यक्ष भगवान किस्कू, रामकृष्ण सोरेन, बिरसा टुडू, संजय बेसरा, बीएन हांसदा, मणिनाथ टुडू, बिरसा टुडू, दशरथ मोराई, एस मरांडी, मोतीराम मुर्मू, राजेश बास्के, शिवलाल मरांडी, अर्जुन मरांडी आदि ने अहम योगदान दिया। 

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest