डुमरी
डुमरी विधानसभा क्षेत्र के नावाडीह प्रखंड के मुंडराटांड-चिरूडीह की रहने वाली पूनम कुमारी बी.एस.सी नर्सिंग की छात्रा हैं और जमशेदपुर में पढ़ाई कर रही हैं। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से आने वाली पूनम हाल के दिनों में फीस जमा नहीं कर पा रही थीं।
दो दिन पहले जब उन्होंने यह बात डुमरी के विधायक जयराम महतो को बताई, तो विधायक ने तुरंत मदद का आश्वासन दिया। अपने वादे के मुताबिक, उन्होंने आज अपने निजी वेतन से पूनम की नर्सिंग कोर्स की फीस जमा कराने के लिए आर्थिक सहयोग किया।

विधायक जयराम महतो ने पूनम को शुभकामनाएं देते हुए कहा, “आगे की पढ़ाई में किसी भी तरह की बाधा नहीं आने दी जाएगी। आपका भाई हर कदम पर आपके साथ है। पढ़ाई पूरी कर स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में गरीब और असहाय लोगों की सेवा करें।” स्थानीय लोगों ने विधायक के इस कदम की सराहना की और इसे युवाओं के प्रति एक प्रेरणादायक पहल बताया।
