logo

जयंती पर याद किये गये स्व दुर्गा सोरेन, हेमंत और कल्पना मुर्मू सोरेन ने दी श्रद्धांजलि

news104.jpg

रांची 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन ने आज झारखंड आंदोलन के प्रणेता पूर्व विधायक स्व दुर्गा सोरेन की जयंती दिवस पर दुर्गा सोरेन स्मारक,  लोवाडीह, नामकोम स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस समय मोर्चा के कई वरिष्ठ नेता उनके साथ थे। 


एक अन्य खबर के मुताबिक हेमंत सोरेन ने आज परमवीर चक्र विजेता अमर शहीद वीर अब्दुल हमीद के शहादत दिवस पर परमवीर अब्दुल हमीद स्मारक, कांटाटोली चौक रांची स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मौके पर मुख्यमंत्री ने परमवीर अब्दुल हमीद चौक, कांटाटोली के जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास किया। इस अवसर पर सांसद, राज्यसभा महुआ माजी, विधायक कल्पना सोरेन सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।


 

Tags - Durga Soren Hemant soren Kalpana Murmu Soren  Jharkhand News News Jharkhand