logo

धनबाद : बिजली सब डिवीजन कार्यालय में लगी आग, बुझाने में जुटे दमकलकर्मी

aag15.jpg

द फॉलोअप डेस्क
धनबाद से एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां थाने के पीछे हीरापुर बिजली सब डिवीजन कार्यालय परिसर में जीएम आवास से सटे एरिया बोर्ड के ट्रांसफॉर्मर रिपेयरिंग वर्कशॉप (टीआरडब्ल्यू) में भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि यह आग सोमवार की रात करीब नौ बजे लगी है। आग लगते ही वर्कशॉप से धुआं उठने लगा। जैसे ही लोगों की नजर पड़ी तो उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों व धनबाद थाना को फोन कर घटना की सूचना दी।

सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की टीम तीन दमकल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और आग को काबू करने की कोशिश की। लगभग ढाई घंटे की काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि आग किस कारण से लगी है इसकी वजह अब तक सामने नहीं आई है। 
मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार की शाम सभी कर्मचारी काम खत्म कर घर निकल गए थे। और वहां सुरक्षा गार्ड तैनात थे। जब अन्दर से अचानक धुआं उठने लगे। लोग समझ पाते तब तक आग भयानक रूप ले चुका था। जिसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। 
बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर आग लगी है वहां स्क्रैप रहता है। जिससे पुराने सामान के अलावा तेल जल चुक अहै। वहीं विभाग के अधिकारीयों ने जानकारी दी है कि विभाग को ज्यादा नुकसान नहीं हुःई। वहीं घटना किस कारण से हुई उसका पता उसका पता कोशिश की जा रही है। 
 

Tags - jharkhand news jharkhand latest news dhanbad khabar dhanbad latest news dhanbad update