logo

गुजरात के पूर्व सीएम शंकर सिंह वाघेला की हेमंत सोरेन से भेंट, दिशोम गुरु शिबू सोरेन के साथ ताजा की यादें 

BAGHEL011.jpg

रांची
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह वाघेला ने औपचारिक मुलाकात की।
इस अवसर पर श्री वाघेला ने मुख्यमंत्री को एक विशेष और यादगार तस्वीर सप्रेम भेंट की। उन्होंने बताया कि यह तस्वीर उस समय की है जब दिशोम गुरु शिबू सोरेन और वे एक ही कार्यकाल में साथ-साथ सांसद थे।
मुख्यमंत्री ने इस ऐतिहासिक और भावनात्मक महत्व की तस्वीर भेंट करने के लिए श्री वाघेला का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह तस्वीर एक अहम राजनीतिक दौर की यादों को संजोए हुए है। इस मौके पर विधायक मथुरा प्रसाद महतो भी उपस्थित थे।


 

Tags - Gujarat Former CM Political Meeting Ranchi Parliament Memories Mathura Prasad Mahto Chief Minister Secretariat