द फॉलोअप डेस्क
गिरिडीह पुलिस प्रशासन की ओर से “आपका मोबाइल फिर से आपका” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न थानों में मोबाइल गुमशुदगी, चोरी और स्नैचिंग की शिकायत दर्ज कराने वाले लोगों में से 113 भुक्तभोगी को उनके मोबाइल वापस सौंपे गए।.jpg)
जानकारी के अनुसार, पुलिस के तकनीकी सेल द्वारा लगातार ट्रेसिंग और जांच की जा रही है। जिन मोबाइलों का लोकेशन या डाटा उपलब्ध हो रहा है, उन्हें चिन्हित कर धारकों तक पहुंचाया जा रहा है। एसपी डॉ विमल कुमार ने बताया कि आने वाले समय में और भी मोबाइल धारकों को उनके फोन लौटाए जाएंगे। इसके लिए समय–समय पर ऐसे शिविर का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस पदाधिकारियों ने मोबाइल वापस पाने वाले लोगों से कहा कि वे जागरूक बनें और किसी भी प्रकार की गुमशुदगी या चोरी की घटना होने पर तुरंत नजदीकी थाना में शिकायत दर्ज कराएं, ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके।