तिनसुकिया/रांची
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इन दिनों असम दौरे पर हैं। इस दौरान वे तिनसुकिया में ऑल आदिवासी स्टूडेंट्स एसोसिएशन ऑफ़ आसाम (AASAA) द्वारा आयोजित आदिवासी महासभा में शामिल हुए। महासभा में बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग, छात्र और बुजुर्ग मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने महासभा में शामिल होने को सौभाग्य बताते हुए कहा कि उन्हें असम में अपने हजारों आदिवासी भाई-बहनों और बड़े-बुजुर्गों से मिलने का अवसर मिला। उन्होंने इस आयोजन को ऐतिहासिक बताते हुए AASAA और आयोजकों के प्रति आभार जताया।

इस दौरान उनके साथ झारखंड के सांसद विजय हांसदा, मंत्री चमरा लिंडा और विधायक एमटी राजा भी मौजूद रहे, जिन्होंने आदिवासी समाज से संवाद और सहयोग को मजबूती देने पर जोर दिया।
सीएम सोरेन ने आदिवासी महासभा में आमंत्रण के लिए धन्यवाद देते हुए “जोहार” के साथ अपनी बात समाप्त की। इस मौके पर आदिवासी समाज की एकता, पहचान और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई।
