logo

भाजपा कार्यसमिति सदस्य अंकित सहित सैकड़ों महिलाओं ने ली JMM की सदस्यता

JMM66544.jpg

रांची 
आज झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय कार्यालय में पार्टी के संस्थापक संरक्षक शिबू सोरेन के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में विश्वास व्यक्त करते हुए रांची की सैकड़ों महिलाओं ने पार्टी की सदस्यता ली। यह सामूहिक सदस्यता भाजपा की कार्यसमिति सदस्य अंकिता वर्मा के नेतृत्व में सम्पन्न हुई।
सभी महिलाओं को झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय ने सदस्यता दिलाई और पार्टी में स्वागत किया। उन्होंने महिलाओं को पार्टी की विचारधारा और नीतियों से अवगत कराया और संगठन को मजबूत करते हुए राज्य के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प दिलाया।


सदस्यता लेने वालों में प्रमुख रूप से रानी देवी, सरिता देवी, मधु देवी, सुधा देवी, अनीता देवी, बबीता देवी, लक्ष्मी देवी, आरती देवी, संगीता देवी, सुनीता देवी, गुड़िया देवी, सरस्वती देवी, धंसरी देवी, मीना देवी, बिजली देवी, सीता देवी, बसंती देवी, सुमन देवी, प्रीति देवी, पूजा देवी, ननकी देवी, किरण देवी, पिंकी देवी, गीता देवी, विक्की वर्मा और अन्य महिलाएं शामिल रहीं। इस अवसर पर रांची जिला संयोजक प्रमुख मुस्ताक आलम, केंद्रीय सदस्य एवं संयोजक मंडली सदस्य अश्विनी शर्मा, डॉ. हेमलाल मेहता, नयनतारा उरांव, संध्या गुड़िया, प्रदीप मिर्धा समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest